तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, महिला घायल

इंदौर. नवलखा रोड स्थित मधुमिलन चौराहा के पास तेज गति और लापरवाही से ई-रिक्शा चलाने पर एक महिला को टक्कर लग गई, हादसे में वह घायल हो गई. शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इंदौर. छोटी ग्वालटोली थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब आठ बजे नयन ऑप्टिकल्स के सामने मैं खड़ी थी, तभी ई-रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए साइड से टक्कर मार दी. गिरने से महिला के पैर, कमर और सिर में चोट आई. घटना की शिकायत पर आरोपित ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.

Next Post

मेडिकल अस्पताल में हो रहा था खून का सौदा, 2 दलालों को रंगेहाथों पकड़ा गया

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर खून के काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस बार खून के 2 दलालों को जागृति समिति मंच के पदाधिकारियों ने स्टिंग ऑपरेशन करके मेडिकल के सिक्योरिटी गार्ड के हवाले किया जिसके बाद इन दलालों को गार्डों द्वारा गढ़ा पुलिस थाना में […]

You May Like