250 वर्ष पुराने गणेश बाग मंदिर के लिए किया गया शिला पूजन

ग्वालियर: एबी रोड, रामाजी का पुरा स्थित 250 वर्ष से ज्यादा पुराना गणेश बाग मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। 11 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का पुनर्निर्माण आज रविवार से शुरू हुआ। पुनरोद्धार के बाद यह मंदिर 40 फीट ऊंचा भव्य स्वरूप धारण करेगा और देशभर में सामाजिक, आध्यात्मिक चेतना, शिक्षण एवं प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। 20 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले इस मंदिर का पुनर्निर्माण जन सहयोग से होगा।

शिला पूजन यज्ञ आज रविवार की सुबह पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने किया। यह यज्ञ अब हर रविवार को सुबह 9 से 10 एवं 10 से 11 बजे तक दो पालियों में होगा। भगवान गणेश के अलावा नवग्रह और हनुमान जी का मंदिर दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।

Next Post

भगत सिंह युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज : मोदी

Sun Sep 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद- ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि वह हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। श्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम मन की बात में कहा ‘आज […]

You May Like