रतलाम: राजीव नगर राजगढ़ की एक कॉलोनी के नक्शे में ग्रीन और ओपन स्पेस दर्शाई गई भूमि की रजिस्ट्री हो गई। इस भूमि पर पूर्व में क्षेत्रीय पार्षद द्वारा पोधारोपण भी किया था। उक्त शिकायत जनसुनवाई में की गई। जनसुनवाई में राजीव नगर राजगढ निवासियों द्वारा दिए गए संयुक्त आवेदन में बताया गया कि सर्वे नम्बर 121/1 राजगढ (राजीव नगर धोलावाड आफिस के पास) के नक्शे में दर्शाए गए ग्रीन/आपेन स्पेस पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री करवा ली गई है।
पूर्व में इस क्षेत्र के पार्षद द्वारा पार्षद निधि से सीमेंट-कांक्रीट करवाया जाकर पौधारोपण भी किया गया था। उक्त सर्वे नम्बर की भूमि तथा नक्शे इस ग्रीन/आपेन स्पेस भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री करवा ली गई है तो उसकी विधिवत् जांच कर पंजीयन को शून्य घोषित किया जाकर उक्त भूमि पर शासकीय भूमि का बोर्ड लगाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए निगम आयुक्त को भेजा गया है।
