
जबलपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर टाउन हॉल में सुबह 8 से 11 बजे तक सूत कताई कार्यक्रम आयोजित कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चरखा संघ के साथ जबलपुर व अन्य क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने चरखा चलाकर सूत काता। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक विजय सक्सेना, मनीष पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश पटेल ‘गुड्डू’, महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और चरखा चलाकर गांधीजी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को याद किया।
