नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट

सिंगरौली: शारदीय नवरात्रि के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली पुलिस ने विशेष पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। एसपी षियाज केएम के निर्देशन और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी कर रही हैं।

दुर्गा पूजा पंडालों, मेला परिसरों, गरबा-डांडिया आयोजनों, रामलीला स्थलों और प्रमुख बाजारों में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी जा रही हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी, पीछा करने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।

Next Post

MP में जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए बनेगी नई कंपनी, सरकार देगी ₹100 करोड़

Thu Oct 15 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के विकास को गति देने के लिए मोहन कैबिनेट ने नई कंपनी के गठन को मंजूरी दी है। जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड राज्य शासन के स्वामित्व में काम करेगी। सरकार शुरुआती अंश पूंजी के रूप में कंपनी को ₹100 करोड़ देगी। परियोजना […]

You May Like

Play sound