पांढुरना। जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर द्वारा सोमवार को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात समिति की ली गई बैठक में नगर में दिनों दिन बढ़ती जा रहीं दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त इस पर रोक लगाने तेज गति के वाहनों को नियंत्रित करने शहर के सडक पर उखड़े एवं क्षतिग्रस्त ब्रेकर दुरूस्त करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में नपा द्वारा मंगलवार को ही इन क्षतिग्रस्त ब्रेकर चिहिंत कर आनन-फानन में इसके सुधार किए गए।
तेज गति से दौड़ाए जाने वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने वर्षों पूर्व नगर की मुख्य सडक़ पर लगाए गए ब्रेकर जगह-जगह से उघडे तथा क्षतिग्रस्त होने के कारण ही नगर में दिनों-दिन बढ़ती जा रहीं सडक दुर्घटनाओं की बात जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के संज्ञान में आते ही इन्होंने नगर पालिका तथा यातायात विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यवाहीं कर नगर के दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिहिंत कर उखड़े तथा क्षतिग्रस्त ब्रेकर सुधारने के साथ ही धीमी गति से वाहन चलाने के संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
सोमवार की बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में दूसरे ही दिन मंगलवार को नगर पालिका द्वारा नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले नागपुर-भोपाल तथा पांढुरना-अमरावती मार्ग की मुख्य सडक़ पर उखड़े तथा क्षतिग्रस्त 08 चिहिंत ब्रेकर को नपा के लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुधार किया गया,जिससे अब नगर में फर्राटे से वाहन दौड़ाने वालों की गति धीमी दिखाई देंने लगी है ।
