सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास का निरीक्षण: मांगलिया ROB भी आंशिक खोला जाएगा

इंदौर:सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का उद्देश्य अंडरपास निर्माण की वजह से उत्पन्न यातायात जाम की समस्या का समाधान तलाशना और कार्य में तेजी लाना था.इस बारे में रतलाम रेलवे मंडल प्रबंधक से चर्चा कर वरिष्ठ संभागीय अभियंता को मौका मुआयना करने हेतु निर्देशित किया गया. इस क्रम में रेलवे, नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अंडरपास स्थल का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति एवं संभावित सुधारों का आंकलन किया गया.

निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने अंडरपास का शेष निर्माण कार्य, रिटेनिंग वॉल का निर्माण, तथा मार्ग चौड़ीकरण का कार्य अगले 45 दिनों में पूर्ण करने का आश्वासन दिया. मांगलिया आरओबी से भी मिलेगी राहत यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से मांगलिया में निर्माणाधीन आरओबी को आगामी 7 दिनों के भीतर मोटरसाइकिल एवं कारों के लिए 45 दिन तक अस्थायी रूप से खोला जाएगा, जिससे वैकल्पिक आवागमन की सुविधा मिल सके तथा सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास पर यातायात का दबाव कम हो सके.

Next Post

पालदा आरटीओ रोड का काम जल्द होगा शुरू

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर: पालदा से आरटीओ कार्यालय और बायपास को जोड़ने वाली सड़क का काम जल्दी ही शुरू होगा. यह सड़क 4.5 किलोमीटर लंबी है. उक्त सड़क पर 25 से ज्यादा कॉलोनी और नायता मुंडला गांव एवं बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है. उक्त सड़क फोर लेन बनने वाली थी, लेकिन अभी यह […]

You May Like