
ग्वालियर। असम विधानसभा की 122 अलगापुर विधानसभा सीट से असम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी जुबैर अनाम मजूमदार ने 10,5448 वोटों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर चुनावी मैनेजमेंट की कमान युवा कांग्रेस के असम प्रभारी मितेंद्र दर्शन सिंह यादव देख रहे थे। ग्वालियर के वरिष्ठ नेता मितेंद्र दर्शन सिंह इस समय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का पदभार संभाल रहे हैं और चुनाव की घोषणा के बाद से ही असम की अलगापुर सीट पर चुनाव प्रबंधन में जुट गए थे।
