छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपे

नयी दिल्ली 25 सितम्बर (वार्ता) फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के राजनयिकों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र सौंपे।
राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन राजनयिकों के परिचय-पत्र स्वीकार किये। परिचय पत्र पेश करने वालों में फिनलैंड के राजदूत मिको किविकोस्की, वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, मैक्सिको के राजदूत पेद्रो ब्लांको पेरेज़,
एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी करेलसन, यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पैक्वेट और बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लहाउज़ेन शामिल हैं।

.....

Next Post

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के कामकाज एवं निर्णय प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब […]

You May Like