विदिशा में कल से शुरू होगी राज्य स्तरीय शालेय लॉन टेनिस और फुटबॉल प्रतियोगिता

विदिशा। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय लॉन टेनिस एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 12 सितम्बर तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन शहर के एक निजी विद्यालय में होगा, जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरोंज स्थित शासकीय नांदीपनि विद्यालय का चयन किया गया है।

लॉन टेनिस प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के लिए 14, 17 और 19 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है, वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता विशेष रूप से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगी।

इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 संभाग भोपाल, शहडोल, रीवा, सागर, इन्दौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर एवं जनजातीय कार्य विभाग की टीमें भाग लेंगी। इसमें लॉन टेनिस में 300 खिलाड़ी, फुटबॉल में 360 खिलाड़ी और 40 ऑफिशियल्स हिस्सा लेंगे। आयोजन की सुचारु व्यवस्था हेतु 170 विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

Next Post

खग्रास चंद्रग्रहण आज, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व कुंभ राशि में दिखेगा असर

Sun Sep 7 , 2025
भोपाल। इस वर्ष का पहला खग्रास चंद्रग्रहण आज रविवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में लगेगा। ग्रहण का स्पर्श रात 9:57 बजे, मध्य 11:40 बजे और मोक्ष 1:26 बजे होगा। इसकी अवधि करीब 3 घंटे 30 मिनट रहेगी। यह भारत सहित पाकिस्तान, जापान, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कई अन्य देशों […]

You May Like