नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा आमिर खान की फिल्मों के मुरीद हैं।
रविवार को नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पिछले एक साल में भारत द्वारा पांच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफियां जीतने की उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटरों को अलग-अलग अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया।
समारोह के दौरान एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ एक मजेदार ‘रैपिड-फायर’ राउंड खेला। हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान जब अभिषेक शर्मा से उनकी पसंदीदा फिल्म या एक्टर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मेरी पसंदीदा फिल्म ‘3 इडियट्स’ है। मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई थी। रही बात पसंदीदा कलाकार की, तो वो समय के साथ बदलते रहते हैं।

