भोपाल: पुरानी रंजिश के चलते चार बदमाशों ने दो नाबालिग लड़कों पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों के चाकू से किए गए हमले में दोनों गंभीररूप से घायल हो गए. ऐशबाग थाना पुलिस ने घटना सामने आने पर मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ शनिवार की रात नए रेलवे ब्रिज के नीचे खड़ा था. तभी बदमाश अरमान अपने तीन अन्य साथियों अब्बा जोगी, भैय्यू और आसिफ के साथ वहां पहुंचा.
नाबालिगों से बहस करते हुए अरमान ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला कर दिया. दोनों लड़के हमले में घायल हो गए और परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस को मिलीज जानकारी के अनुसार आरोपी अरमान से नाबालिग का कुछ समय पहले एमपी नगर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस बात का बदला लेने के इरादे से अरमान ने अपने साथियों के साथ नाबालिग पर हमला कर दिया. इस हमले में नाबालिग का साथी भी घायल हो गया. ऐशबाग थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है.
