
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में एक शर्मनाक वारदात सामने आई। एक 13 साल की बच्ची के साथ 62 वर्षीय बुजुर्ग ने दरिंदगी कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली निवासी राकेश तिवारी 62 वर्षीय, 30 जून को नगर निगम से रिटायर्ड हुआ है। बताया जाता है कि राकेश तिवारी अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाले एक महिला और उसके बच्चों को जिलहरी घाट में स्विमिंग सिखाता था, दो दिन पहले महिला किसी कारण नहीं जा पाई थी। राकेश महिला की 13 साल की बेटी को स्विमिंग सिखाने जिलहरी घाट ले गया था, जहां उसके साथ पहले अश्लीलता की, इसके बाद बुलेट से वापस लेकर आ रहा था तो अवधपुरी कॉलोनी में भी सुनसान इलाके पर ले जाकर उसके साथ हैवानियत कर छेड़छाड़ की। जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने आप बीती मां को सुनाई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
