
जबलपुर। करोड़ो रूपए के धान घोटाला मामले में क्राईम ब्रांच एवं पाटन पुलिस ने कार्यवाही कर फरार मुख्य आरोपी दिलीप किरार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी दिलीप किरार के छतरपुर में होने की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा छत्तरपुर मे दबिश देते हुये आरोपी दिलीप किरार उम्र 62 वर्ष निवासी सराफा खटीक मोहल्ला कोतवाली को अभिरक्षा मे लेते हुये थाना पाटन लाया गया, न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में लिया गया है। शेष फरार आरोपियो की सरगर्मी से तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी दिलीप किरार के विरूद्ध थाना पाटन की तरह ही थाना कुण्डम, सिहोरा, मझगवॉ, मझोली, कटंगी, गोसलपुर, भेडाघाट, पनागर, बेलखेड़ा, बरेला, गोराबाजार में भी धोखाधडी के प्रकरण दर्ज है। फरार आरोपी दिलीप किरार की गिरफ्तारी पर कुल 74 हजार रूपये ईनाम उद्घोषित है, जिनमें भी आरोपी दिलीप किरार की गिरफ्तारी की जा रही है।
