इंदौर: बहुचर्चित राजा हत्याकांड मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी आनंद को पुलिस ने मंगलवार सुबह मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया. उसे क्राइम ब्रांच और शिलांग पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आनंद को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां शिलांग पुलिस रिमांड की मांग करेगी. टीम सोमवार देर रात ही इंदौर पहुंची थी. इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस पहले ही शिलांग रवाना कर चुकी है.
