सम्राट नगर के लोगों को मुख्य सड़क की वर्षों की बदहाली से मुक्ति मिली

इंदौर: शहर की जनसमस्याओं को प्राथमिकता से प्रकाशित कर शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाने वाले नव भारत की खबर का असर एक बार फिर सामने आया है. वर्षों से बदहाल वार्ड 40 के सम्राट नगर का मुख्य मार्ग अब सीमेंट-कंक्रीट से आकार ले रहा है. वर्षों की बदहाली से मुक्ति मिलने पर स्थानीय रहवासियों ने राहत और प्रसन्नता व्यक्त की है.वार्ड क्रमांक 40 के सम्राट नगर क्षेत्र में वर्षों से बदहाल मुख्य मार्ग अब विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है. बंगाली कॉलोनी और खजराना के बीच स्थित इस मार्ग को क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से पक्का देखा ही नहीं था. बड़े-बड़े गड्ढों के साथ ही पत्थरों से पटी होने के कारण इस मार्ग से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी.

गर्मियों में उड़ती धूल और बारिश में कीचड़ के साथ घरों में घुसता पानी भी परेशानी का कारण बना हुआ था. क्षेत्रवासियों ने सड़क की यह समस्या नवभारत के सामने रखी. जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर खबरें प्रकाशित कर मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचाया. सबसे बड़ी अड़चन यह थी कि मुख्य मार्ग वार्ड 39 और 40 की सीमा के बीच होने से विकास कार्य अटका हुआ था. अब वार्ड 40 की पहल पर मुख्य मार्ग का करीब 20 फीट हिस्सा सीमेंट-कंक्रीट से तैयार किया जा रहा है. सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है लोगों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और समाधान तक पहुंचाने के लिए नव भारत का आभार जताया है.
बाक्स…..
यह बोले रहवासी…
पहली बार हमारे क्षेत्र में पक्की सड़क बन रही है तो हमने स्वेच्छा से बाधक निर्माण हटाए हैं. सड़क बनने से क्षेत्रवासियों की एक नहीं सैकड़ों परेशानियां खत्म हो रही हैं, सब खुश है.
– अब्दुल सत्तार खान

कच्ची सड़क पर हम बरसों से मलबा डलवाकर काम चला रहे थे, जिससे घर नीचे हो गए. क्षेत्रीय पार्षद, विधायक और नव भारत के प्रयासों से हमारे क्षेत्र में पहली बार सड़क बन रही है. बहुत खुशी की बात है.
– मोहम्मद शहाबुद्दीन

वर्षों पुरानी इस समस्या के निराकरण के लिए सैकड़ों आवेदन दिए गए, लोगों ने प्रयास किए. इस बीच नव भारत का हमेशा सहयोग रहा. अब जाकर समाधान हुआ है, क्षेत्रवासियों को गड्ढे, पत्थर, धूल और कीचड़ से निजात मिलेगी.
– सिराज मंसूरी

लोगों को मिलेगी सड़क की समस्या से मुक्ति

दो वार्डो 39 और 40 के बीच में आने के बावजूद मैंने अपने प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया है, जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा. अब लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी.
– प्रणव मंडल पार्षद वार्ड 40

Next Post

भाई की जिंदगी बचाने बहन ने दान की किडनी

Tue Aug 18 , 2026
रेहटी। रिश्तों की असली ताकत मुश्किल वक्त में सामने आती है. कोरोना काल के दौरान सलकनपुर निवासी श्रीमती सुधा चौहान के भाई केशव चौहान की दोनों किडनियां खराब हो गई.ऐसे कठिन समय में बहन सुधा चौहान ने भाई के लिए अपनी किडनी दान कर उसे नया जीवन दिया. सुधा चौहान […]

You May Like