भाई की जिंदगी बचाने बहन ने दान की किडनी

रेहटी। रिश्तों की असली ताकत मुश्किल वक्त में सामने आती है. कोरोना काल के दौरान सलकनपुर निवासी श्रीमती सुधा चौहान के भाई केशव चौहान की दोनों किडनियां खराब हो गई.ऐसे कठिन समय में बहन सुधा चौहान ने भाई के लिए अपनी किडनी दान कर उसे नया जीवन दिया. सुधा चौहान के इस निर्णय ने न केवल भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को साबित किया. बल्कि समाज के सामने त्याग, सेवा और निस्वार्थ समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल भी पेश की. ईश्वर की कृपा से आज दोनों भाई-बहन स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं. श्रीमती चौहान के इस मानवीय कार्य को मप्र शासन ने भी सम्मान की दृष्टि से देखा.तहसीलदार सपना झारोलिया, थाना प्रभारी निपेंद्र जाट, नप अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल आदि ने उनके सेवा भाव की सराहना की. 15 अगस्त को महाविद्यालय में आयोजित अंगदान दाता सम्मान समारोह में भी श्रीमती सुधा चौहान को सम्मानित किया गया.

 

Next Post

मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए निकाली रैली

Tue Aug 18 , 2026
सीहोर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 57 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. इसके पूर्व जिले भर से आए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली. कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री जितेन्द्र सिंह शामिल हुए.उन्होंने […]

You May Like