विधायक पुत्र समेत 7 पर केस दर्ज, पुजारी परिवार कार्रवाई से संतुष्ट

देवास माता मंदिर मारपीट मामले में आया नया मोड़
इंदौर : इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला और उनके साथियों द्वारा देवास माता टेकरी पर हुड़दंग मचाने के मामले में विधायक पुत्र समेत सात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।इंदौर-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नाम देवास के माता टेकरी मंदिर पर पुजारी से मारपीट मामले में सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पुजारी परिवार ने शनिवार को कोतवाली थाने पर आवेदन देते हुए रुद्राक्ष और उसके साथियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे।
हालांकि अब पुजारी उपदेशनाथ और उनके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। इधर, पुलिस ने सोमवार देर रात रुद्राक्ष शुक्ला समेत 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें इंदौर के अमन शुक्ला, हनी, उज्जैन के लोकेश चंदवानी, मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह पंवार और देवास के जीतू रघुवंशी के नाम शामिल हैं।

एसपी पुनीत गेहलोद ने जानकारी दी कि पुजारी के सोमवार को दर्ज बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं। आरोपी हनी के खिलाफ गाली-गलौच, धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जीतू रघुवंशी के पहले से दर्ज मामले में अब अन्य नाम भी जोड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में लगभग 25-30 युवक शामिल थे, ऐसे में आगे और भी आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मामला अब जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई जारी है

Next Post

पचमढ़ी में सैलानियों की भीड़ बढ़ी, बाजारों में रौनक

Tue Apr 15 , 2025
पचमढ़ी: इन दिनों पचमढ़ी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सनसेट पॉइंट, जलप्रपात और राजेंद्र गिरी उद्यान के साथ ही झीलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सैलानी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। पचमढ़ी की ऊंचाई […]

You May Like