पचमढ़ी: इन दिनों पचमढ़ी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सनसेट पॉइंट, जलप्रपात और राजेंद्र गिरी उद्यान के साथ ही झीलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सैलानी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। पचमढ़ी की ऊंचाई और ठंडा मौसम उन्हें गर्मी से राहत दे रहा है।
इधर,पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान दिया हैं। पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और गाइड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ी है। पचमढ़ी में इन दिनों धूप के साथ शाम के समय हल्की ठंडक पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
