अमरनाथ यात्रा में ग्वालियर वालों का लंगर तीन जुलाई से 9 अगस्त तक लगेगा

ग्वालियर:अमरनाथ यात्रा सेवा समिति ग्वालियर तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में बालटाल पर दूसरी बार अपना लंगर लगायेगी। यह लंगर नौ अगस्त तक चलेगा। उक्त जानकारी अमरनाथ यात्रा सेवा समिति ग्वालियर के अध्यक्ष होतम सिंह गुर्जर, अचलनाथ ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल, चेंबर के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के बेस कैम्प पर कोई लंगर नहीं था। इसे देखते हुये 2024 में बालटाल पर अमरनाथ यात्रा सेवा समिति द्वारा लंगर लगाया गया। इसमें ग्वालियर के श्रद्धालुओं ने राशन सामग्री आदि के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया। होतम सिंह गुजर, सचिव राजेश सिंह सिकरवार बबलू शिवहरे ने बताया कि अमरनाथ प्रशासन द्वारा बेस कैम्प बालटाल पर लंगर क्षेत्र लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

अब यह लंगर 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा। इसमें सुबह का नाश्ता, चाय, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात्रि भोजन अमरनाथ यात्रा के दौरान उपलब्ध करवाया जाएगा। यह क्रम 30 दिनों तक लगातार जारी रहेगा।अचलनाथ ट्रस्ट के पूर्व अण्यक्ष हरीदास अग्रवाल ने बताया कि अमरनाथ यात्रा सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन काउंटर सीताराम भवन नयाबाजार जैन मंदिर के पास चालू हो गया है। यात्रा करने वाले यात्री श्राइन बोर्ड को जमा होने वाली राशि 150 की फीस जमा कराकर उचित स्वास्थ्य सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।वार्ता में राहुल शर्मा, अंगद सिंह बघेल, मेहताव सिंह, रूस्तम सिंह, भीम बहादुर आदि मौजूद थे।

Next Post

अमरा कोठी: ऐतिहासिक इमारतों को ध्वस्त होने से बचाओ

Tue Apr 15 , 2025
रीवा: ऐतिहासिक वेंकट भवन के भीतर से जो सुरंग बनी है और उसी सुरंग का एक हिस्सा रीवा के ऐतिहासिक अमर कोठी के समीप तक जाती है. उस ऐतिहासिक अमरा कोठी को व्यावसायिक मानसिकता से ग्रसित लोगों के द्वारा धराशाई कर के वहां पर व्यावसायिक परिसर बनाए जाने की योजना […]

You May Like