
पांढुरना, ग्राम बडचिचोली निवासी लक्ष्मण पिता पांडुरंग कामडी के खेत में तेंदूए ने गाय के बछड़े का शिकार किया ,प्रतिदिन की तरह आज सुबह जब किसान लक्ष्मण कामडी अपने खेत में पहुचा तो कोठे के बाहर गाय का बछडा मृत अवस्था मे दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर गुलाबराव धुर्वे वनरक्षक मनीष शर्मा तथा विनोद कुमरे घटनास्थल पहुंचे तथा पंचनामा कार्यवाही करने पर डिप्टी रेँजर ने बताया कि खेत में तेदुओं के पग निशान है तथा बछड़े का शिकार किया है। वहीं किसान लक्ष्मण कामडि ने बताया कि इसके पूर्व भी इसके कोठे मैं बंधे 2 कुत्तों का शिकार भी किया है ।वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा है ।
