दो मामलों में फरार वारंटी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ थाना पुलिस ने एक फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी 4 साल पुराने आर्म्स एक्ट और 2 साल पुराने मारपीट के प्रकरण में वारंटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय ने 4 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी प्रेमचंद के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था. आरोपी के खिलाफ ही दो बर्ष पुराने एक मारपीट के प्रकरण में कोर्ट ने वारंट जारी किया था. क्षेत्र में वारंटी की तलाश की तलाश लगातार जारी थी. आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है.

Next Post

चोरी की 10 साइकिलें बरामद, बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशी

Sun Oct 26 , 2025
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 साइकिलें जब्त की है. साइकल चोरी करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें कुछ साइकलें छोटे बच्चों की भी थी. खोई हुई सायकल पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई. पुलिस ने विशेष टीम बना कर चोरी गई […]

You May Like