9 साल के मासूम का हाथ मरोड़ा, पीटा

जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत न्यू ग्रीन सिटी में मामूली बात को लेकर पड़ोसी ने न केवल पड़ोस में रहने वाली महिला और बच्चे के साथ अभद्रता की, बल्कि घर में घुसकर 9 साल के मासूम बच्चे का हाथ मरोड़ उसके साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समदडिय़ा न्यू ग्रीन सिटी गली नं. 22 निवासी श्रीमती महक मोटवानी 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 9 साल का बेटा मयन मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के सामने सडक़ पर खेल रहा था।

खेलने के दौरान किसी बच्चे ने पड़ोसी नितिन कुमार नेमा के घर के आंगन में एक खाली बोतल फेंक दी। इस बात से आगबबूला होकर नितिन नेमा ने शंका जाहिर की कि बोतल मयन ने फेंकी है। नितिन नेमा ने पहले सडक़ पर खड़े होकर मयन और उसकी माँ से अभद्रता शुरू कर दिया। जब महक ने विरोध किया और शांति से बात करने की कोशिश की, तो आरोपी जबरन महक के घर के अंदर घुस आया और मासूम मयन का दाहिना हाथ बुरी तरह मरोड़ मारपीट कर दी।

Next Post

अवैध गतिविधियों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शराब दुकानों के आसपास खुलेआम शराब पिलाने की व्यवस्था संचालित हो रही है, […]

You May Like