प्रशिक्षण से संगठन को मिलती है नई ऊर्जा : खण्डेलवाल

डबरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को ग्वालियर ग्रामीण के डबरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है और प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ संगठनात्मक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, योजनाओं और सेवा कार्यों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है।

प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

जवाहर टेकरी में दो पक्षों में पथराव-मारपीट

Sat May 23 , 2026
इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और मारपीट हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं. पहले मामले में कपिल सुरमिया […]

You May Like