सेंट्रल जेल में 11 दिन में तीन सजायाफ्ता कैदियों की मौत

इंदौर: शहर की सेंट्रल जेल में बीमार कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 11 दिनों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन गंभीर रूप से बीमार कैदियों की मौत हो चुकी है. इनमें से दो कैंसर और एक किडनी की बीमारी से पीड़ित था. मृतकों में एक कैदी बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे इस्लामुद्दीन पिता स्माईल निवासी बुरहानपुर की कैंसर से मौत हो गई.

इसी दिन रमेश पिता सरदार निवासी धार की भी कैंसर के चलते एमवाय अस्पताल में मौत हो गई. वहीं 10 जून को बलात्कार के मामले में वर्ष 2022 से जेल में बंद 45 वर्षीय भागीरथ पिता रामलाल ढाकसे निवासी दशरथबाग कॉलोनी की मौत कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. उसे चार दिन पहले ही भर्ती कराया था.

Next Post

शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याण में उत्कृष्ट योगदान पर संभागायुक्त सम्मानित

Sat Jun 14 , 2025
भोपाल। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की ओर से संभाग आयुक्त को सम्मानित किया गया है. शुक्रवार को संभागायुक्त संजीव सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. राज्यपाल पटेल की ओर से रिटायर्ड कर्नल राजीव खत्री द्वारा आयुक्त संजीव सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया. बता दें कि भूतपूर्व […]

You May Like

मनोरंजन