
जबलपुर। मझोली थाना अंतर्गत ग्राम खबरा में दो मई को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि पति चरित्र पर शक कर प्रताड़ना देने के साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर पत्नीने आत्मघाती कदम उठाया था पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 2 मई को मनोज झारिया 36 वर्ष निवासी ग्राम खबरा ने सूचना दी थी कि पत्नि आरती 36 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। जिसमे पाया गया कि आरती (36) की शादी वर्ष 2010 में मनोज कुमार झारिया के साथ हुई थी शादी के बाद से ही पति मनोज अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करता था। घटना दिनॉक को भी पत्नि के साथ मारपीट किया था आये दिन की शरीरिक एवं मानसिक प्रताडना से तंग आकर श्रीमति आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सम्पूर्ण जांच पर आरोपी पति मनोज झारिया 36 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया।
