
नवभारत, न्यूज
दमोह. दमोह पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया है. कोतवाली टीआई आनंद राज और देहात थाना मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जटाशंकर कालोनी में कलेक्टर बंगले के पीछे से यह कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार दोपहर एसपी श्री सोमवंशी ने खुलासा कर बताया कि आरोपितों की पहचान इमलाई निवासी मोहित पटेल (20), दमोह कैदो की तलैया निवासी सत्यम पटैल (20) और कछयाना मोहल्ला निवासी हेमंत पटैल (29) के रूप में हुई है. इनके पास से दो देशी पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस 32 बोर, दो देशी कट्टे 315 बोर और दो देशी कट्टे 12 बोर बरामद किए गए हैं. बरामद हथियारों की कीमत लगभग 60,600 रुपये आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हेमंत पटेल ने पूछताछ में बताया है कि वह हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हैं.आरोपित से पूछताछ जो जानकारी मिली है. अब उन सभी ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी. पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 111(4) के तहत मामला दर्ज किया है. तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस सफल कार्रवाई में कोतवाली टीआई आनंद राज, देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार, प्रकरण विवेचक एएसआई राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक 195 सूर्यकांत पांडे, 86 महेश यादव, 528 देवेंद्र रैकवार, 765 कामता, 144 संजय पाठक, आरज्ञक 228 नरेंद्र पटेरिया, 06 आकाश पाठक, 221 रूपनारायण, एएसआई रघुराज, प्रधान आरक्षक डेलन, रामकुमार, शैलेंद्र, आयुष और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी.
