
जबलपुर। पांच दोस्तों के साथ घूमने गया एक किशोर नदी में डूब गया। शनिवार को किशोर का शव बरामद किया गया।
मझौली पुलिस के मुताबिक विदुल भाई मेहरा 42 वर्ष निवासी मुडकुरू ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है, 15 अगस्त को गांव के सुल्तान सिंह की बेटी का बेटा 14 वर्षीय निखिल जो रानीताल स्कूल में कक्षा 10 वीं में पढता है, स्कूल जाने की कहकर घर से गया था, अपने पांच अन्य साथियों के साथ कटाव घाट धाम के नीचे कार नदी के स्टाफ डेम में नहाने के लिये आया था, नहाते समय पानी में डूबकर बह गया था। निखिल सिंह की मौत नहाते समय पानी में डूबने से हुयी है। शनिवार को ग्राम कोटवार मुड़कुरू ने बताया कि गुमशुदा निखिल सिंह का शव पानी के ऊपर आने की सूचना पर कटावघाट कार नदी स्टाफ डेम ग्राम रानीताल पहुॅचकर देखा गुमशुदा निखिल सिंह स्टाफ डेम के नीचे बाडी में फंसी हुयी मिली लोगों की मदद से निकलवाया गया।
