लोक अदालत में चार जोड़ों ने की सुलह; नए जीवन की शुरुआत 

दमोह। जिला स्तरीय लोक अदालत में प्रधान सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता और कुटुंब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश मो. अजहर की उपस्थिति में चार जोड़ों ने अपने विवाद सुलझाए और एक साथ रहने का निर्णय लिया। अनीता और रोहित ने पारिवारिक मतभेदों को खत्म कर नवजात मयंक के साथ नया जीवन शुरू किया। आयाश और शहजाद ने भरण पोषण मामले में सुलह की और साथ रहने पर सहमति जताई। शागिदा और रुपू ने बच्चों की खातिर समझौता कर परिवार जोड़ा, जबकि पांच साल से अलग रह रहे वरिष्ठ जोड़े बल्लू और राशि ने भी सुलह कर एक साथ रहने का वादा किया। लोक अदालत में समझौता कराने में अधिवक्ताओं और सुलहकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

पत्नी और दोस्त के प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख की सुपारी में हुआ खौफनाक कत्ल

Sat May 10 , 2025
भोपाल।पिपलानी थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक जार्ज कुरियन की पत्नी और उसकी दोस्त के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने पति से परेशान होकर अपनी दोस्त रेखा सूर्यवंशी के प्रेमी संजय पाठक के साथ मिलकर उसकी हत्या की […]

You May Like