बंगलादेश, पाकिस्तान दौरे से पहले शारजाह में यूएई के साथ खेलेगा दो टी-20 मैच

दुबई 02 मई (वार्ता) बंगलादेश अपने पाकिस्तान के दौरे से पहले 17 मई और 19 मई को शारजाह में यूएई के साथ दो टी-20 मैच खेलेगा।

अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने बताया कि पिछले तीन सालों में हमने आईसीसी के पूर्ण सदस्य न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान टीमों की मेजबानी की है, जबकि बंगलादेश का यह दूसरा द्विपक्षीय टी-20 दौरा तीन सालों बाद हो रहा है। बंगलादेश के साथ यह दो मैचों की सीरीज इस साल होने वाली टी-20 एशिया कप से पहले यूएई की तैयारी का अवसर है।

इस दौरे को लेकर बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य कार्यकारी निजाम उद्दीन चौधरी ने कहा कि हम इस टी-20 सीरीज के आयोजन के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड की पहल की सराहना करते हैं। ये मैच आगामी एशिया कप सहित व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर से पहले हमारी टीम की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें भरोसा है कि ये दोनों मैच बीसीबी और ईसीबी के बीच क्रिकेट संबंधों को और मजबूत करेंगे।

Next Post

आदिवासी बच्चियों के साथ कथित गैंगरेप को लेकर सिंघार ने यादव को लिखा पत्र

Fri May 2 , 2025
भोपाल, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। नेता प्रतिपक्ष कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री सिंघार […]

You May Like