राहुल कल तमिलनाडु में गुडलूर के सेंट थाॅमस स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु में गुडलूर में सेंट थॉमस स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री गांधी का यह दौरा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। उनका इस दौरान राज्य में कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

श्री गांधी स्कूल में आयोजित पोंगल कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वह इससे पहले सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुडलूर गये थे। इस यात्रा के बाद उनकी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की राष्ट्रीय राजधानी में 18 जनवरी को तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक होगी।

 

Next Post

ईडी ने धन शोधन जांच में बाधा डालने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही एक महत्वपूर्ण जांच में हस्तक्षेप और बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करने के आरोप में सोमवार को कल्याण बनर्जी नामक एक जालसाज को गिरफ्तार किया । आरोपी बनर्जी को विशेष पीएमएलए अदालत […]

You May Like