माकपा मतदाता सूची अद्दतन प्रक्रिया में डाल रही है बाधा: भाजपा

तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित कर रही है ताकि मतदाताओं को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लेने से रोका जा सके।

भाजपा के प्रदेश महासचिव एमटी रमेश ने आज यहां एक बयान जारी करके आरोप लगाया कि माकपा राज्य चुनाव आयोग का उपयोग राजनीतिक हित के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया के कार्य में राजनीतिक कारणों से विलंब किया जा रहा है।श्री रमेश ने कहा, “माकपा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं को भाग लेने से रोकने के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश रही है।”

भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग से मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में तकनीकी खामियों को दूर करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि इन मुद्दों का समाधान करने में विफल रहने से कई पात्र लोग मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं।जवाब में, राज्य चुनाव आयुक्त ए. शाहजहां ने भाजपा नेताओं को सूचित किया कि इस मामले पर चर्चा के लिए 19 जुलाई को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी।

श्री रमेश ने सरकार द्वारा मतदाता सूची प्रक्रिया में कथित हेराफेरी को रोकने का आह्वान किया और संभावित गंभीर अनियमितताओं की चेतावनी दी। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता-अनुकूल उपाय लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग ऐसा करने में असमर्थ होता है तो भाजपा अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है। उनका बयान चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी एवं पारदर्शिता को लेकर चिंताओं को उजागर करता है। अदालत जाने की उनकी धमकी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता रेखांकित करती है।

भाजपा ने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान मतदाता पंजीकरण प्रणाली जटिल और उपयोगकर्ता-अनुकूल नहीं है। पार्टी ने जन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक सरल और ज्यादा सुलभ प्रणाली लागू करने की मांग की।

 

 

 

 

Next Post

राजस्व प्रकरणों में 50 % से कम निराकरण पर होगी कार्यवाही

Sat Jul 12 , 2025
रीवा: कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित संभागीय बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कानून और व्यवस्था की निगरानी के साथ राजस्व कार्यों पर विशेष ध्यान दें. नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का सर्वेाच्च प्राथमिकता […]

You May Like

मनोरंजन