आदिवासी बच्चियों के साथ कथित गैंगरेप को लेकर सिंघार ने यादव को लिखा पत्र

भोपाल, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री सिंघार ने बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चियों के साथ हुए कथित गैंगरेप की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को पत्र लिख कर उनसे कुछ मांगें की हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि 23 अप्रैल की रात बालाघाट जिले के दुगलाई गांव में आदिवासी बालिकाओं के साथ अमानवीय घटना घटित हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने 30 अप्रैल को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनसे बात की।

श्री सिंघार ने मांग की कि ये मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। पीड़िताओं को न्यूनतम एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। पीड़िताओं और उनके परिजन की सुरक्षा हेतु गांव में स्थायी पुलिस बल की व्यवस्था की जाए ताकि पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं गरिमा सुरक्षित रहे। आदिवासी एवं दलित महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यबल (स्पेशल टास्क फोर्स) का गठन किया जाय।

 

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम सम्पन्न

Fri May 2 , 2025
श्री केदारनाथ धाम, 02 मई (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खोल दिये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। उन्होंने कपाट खुलने पर धाम में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के सुख, समृद्धि […]

You May Like