टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायसेन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रायसेन: शहरी स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सीएमएचओ डॉ. एच.एन. मांडरे और जिला क्षय अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें प्रभारी डॉ. प्रतीक शर्मा का सहयोग रहा। शिविर में 85 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें चेस्ट X-ray और CY TB जांच के माध्यम से टीबी की पहचान की गई।

2 नए टीबी रोगी चिन्हित हुए जबकि 14 सैंपल CBNAAT जांच हेतु लिए गए। टीबी विभाग की समन्वयक डॉ. आरती गंगवार ने बताया कि टीबी के केवल खांसी ही नहीं, अन्य लक्षण भी होते हैं। साईं अशीष एनजीओ द्वारा सैंपल कलेक्शन और सर्वोदय संस्था द्वारा हाई रिस्क समूह की काउंसलिंग की गई। शिविर मलिन बस्ती क्षेत्र की वल्नरेबल आबादी की स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के लिए आयोजित किया गया।

Next Post

स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Wed Aug 6 , 2025
विदिशा: हरिपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी के सैकड़ों रहवासी कलेक्टोरेट पहुंचे और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। रहवासियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर घोड़े की तरह तेज़ी से दौड़ रहे हैं, जिससे बिजली बिल […]

You May Like