स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

विदिशा: हरिपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी के सैकड़ों रहवासी कलेक्टोरेट पहुंचे और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। रहवासियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर घोड़े की तरह तेज़ी से दौड़ रहे हैं, जिससे बिजली बिल 5000 से 10000 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि पहले बिल 1000 से 2000 रुपये तक ही आते थे।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के समय कर्मचारियों ने कम बिल आने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके उलट अब स्थिति और खराब हो गई है। कॉलोनीवासी भारी भरकम बिलों से परेशान हैं। पार्षद प्रतिनिधि तीरथ प्रताप सिंह दरबार के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पुराने मीटर लगाए जाएं।

Next Post

BJP सरकारी जमीनों पर बना रही दफ्तर,यह लोकतंत्र का अपमान

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़कर जनता की जमीनों को भाजपा के स्थायी दफ्तरों में तब्दील कर रही है।पटवारी ने बताया कि मऊगंज और पांढुर्णा जैसे नवगठित जिलों […]

You May Like