सेवा संकल्प अभियान में सभी सहभागिता निभाएं विश्वामित्र पाठक

सिंगरौली:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में विधायक विश्वामित्र पाठक नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किया। विधायक सिहावल ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।मरीजों एवं परिजनों से उपलब्ध सेवाओं , सुविधाओं एवं शासन की स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर खण्ड चिकित्सा अधिकारी से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के लिए कहा।

विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने पोषण पुनर्वास केंद्र जाकर वहाँ भी भर्ती मरीजों को फल वितरित कर हितग्रहियों से संवाद किया। इस अवसर पर रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, संतराम बैस एड. परशुराम तिवारी, मंगलदीन बैस कालिका बैंस, कमलेंद्र चतुर्वेदी सुधांशु द्विवेदी , रावेन्द्र द्विवेदी , रामाश्रय द्विवेदी ,लाल प्रताप राठौर , विकास गुप्ता, रंगलाल प्रजापति, शैलेन्द्र तिवारी सत्यदेव साकेत, अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ सहित अधिकारी कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता,गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Next Post

निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, महिला की मौत, देवर घायल

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर: कनाड़िया के बिचौली इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग में गुरुवार शाम अचानक दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर गया. मलबे के साथ ऊपर बना सीमेंट का कॉलम नीचे काम कर रही महिला के सिर पर जा गिरा. गंभीर घायल महिला को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी […]

You May Like