पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 210 के स्कोर पर समेटा

हरारे, 16 जनवरी (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 46.5 ओवर में 210 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिये बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 33 रन जोड़े। अली रजा ने जोसेफ मूर्स को आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे जूझते नजर आये और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।

पांचवें विकेट के लिए कैलेब फाल्कनर और राल्फी अल्बर्ट की जोड़ी ने 80 रन जोड़कर इंग्लैंड को 200 के स्कोर की उम्मीद जगाई, हालांकि इसके बाद इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज 40 रन जोड़कर पवेलियन लौट गये। कैलेब फाल्कनर ने 73 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 66 रनों की पारी खेली। राल्फी अल्बर्ट (25), फरहान अहमद (15), सेबेस्टियन मॉर्गन (तीन), जेम्स मिंटो चार रन बनाकर आउट हुये। 47वें ओवर की पांचवी गेंद पर अब्दुल सुभान ने मैनी लुम्सडेन दो रन को आउटकर 210 के स्कोर पर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। पाकिस्तान के लिए अहमद हुसैन ने तीन विकेट लिये। अली रजा, अब्दुल सुभान और मोमिन कमर को दो-दो विकेट मिले।

Next Post

तीन अर्धशतकों के साथ अफगानिस्तान ने बनाये 266/8

Fri Jan 16 , 2026
विंडहोक, 16 जनवरी (वार्ता) फैसल शिनोजादा ( 82), खालिद अहमदजई (73 ) और उजैरउल्लाह नियाजी (नाबाद 51) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप के छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट पर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका […]

You May Like