साले के अंतिम संस्कार से लौटे युवक पर नुकीले हथियार से हमला

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में अपने साले के अंतिम संस्कार से लौटकर घर के बाहर बैठे युवक के साथ एक बदमाश ने महज गाली देने से मना करने की बात पर मारपीट करते हुए उस पर नुकीले हथियार से वार कर घायल कर दिया. आजाद नगर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
मारपीट और हमले की घटना में घायल हुए फरियादी भूरा पिता विजय लाकन निवासी माधव नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. फरियादी भूरा ने पुलिस को बताया कि उसके साले का निधन हो गया था, जिसके अंतिम संस्कार में वह शामिल होने गया था.

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद भूरा वापस लौटा और शोक संतप्त परिवार के साथ अपने साले के घर के बाहर नूरी नगर झोपड़पट्टी इलाके में बैठा हुआ था. तभी वहां इलाके का आरोपी गोलू निवासी नूरी नगर झोपड़पट्टी आ धमकाऔर बिना किसी बात के गालियां बकने लगा.घर में साले की मौत के कारण गमगीन माहौल था, इसलिए फरियादी भूरा और उसके छोटे साले रामजाने ने गोलू को टोकते हुए वहां से चले जाने को बोला. यह सुनते ही आरोपी गोलू आगबबूला हो गया और उसने मारपीट शुरू कर दी. विवाद के दौरान ही आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखा कोई नुकीला धारदार हथियार निकाला और फरियादी भूरा पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया.

Next Post

लोन दिलाने के नाम पर महिला होटल संचालिका से 1.43 लाख की धोखाधड़ी

Mon Jun 22 , 2026
इंदौर:तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला होटल संचालिका के साथ लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को लोन दिलाने में माहिर बताते हुए पहले महिला का विश्वास जीता और फिर प्रक्रिया के नाम पर उनसे 1 लाख 43 हजार रुपये […]

You May Like