ननि सहायक आयुक्त ने शहर के साफ-सफाई का लिया जायजा

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की सहायक आयुक्त व नोडल अधिकारी स्वच्छता रूपाली द्विवेदी ने आज अपने प्रात: भ्रमण में बस स्टैड बैढ़न में बने सुलभ शौचालय यात्री प्रतीक्षालय सब्जी मंडी औचक निरीक्षण कर साफ -सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।सहायक आयुक्त ने साफ -सफाई को लेकर कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान करने के निर्देशित किया।

साथ ही कहा कि अगली बार साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सुलभ इंचार्ज एवं सफाई इंचार्ज को सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया और शहरवासियों से साफ -सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि शहर की साफ -सफाई व्यवस्था का कार्य निगम का है, मगर नागरिको का भी कर्तव्य बनता है कि शहर की साफ -सफाई व्यवस्था में अपना सहयोग दे। हर घर परिवार के लोग कम से कम अपने घर की पूर्ण जिम्मेदारी ले की कचड़ा खुले में नही फेकेंगे। निगम द्वारा संचालित कचड़ा वाहन में ही सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग कर के देंगे।

Next Post

वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेटर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास

Fri Aug 22 , 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी ने सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा की, सोशल मीडिया पर दी जानकारी। नई दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी स्पिन गेंदबाज गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला […]

You May Like