शक्ति नगर/सोनभद्र:स्थानीय शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ प्रातः काल से ही लग गई।तीर्थ पुरोहित पंडित वेदांती मिश्रा के अनुसार प्रातः काल मंगला आरती के पश्चात कतर में भक्तों की लाइन लगीरही।
तीर्थ पुरोहितों द्वारा घटस्थापना ध्वज स्थापना दुर्गा सप्तशती पाठ संकल्प एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।मंदिर पर नवरात्र के 9 दिन तक भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
