विहिप नेता के भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना इलाके में गुरूवार की शाम को डिलेवरी बॉय की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर आये। आनंदनगर चौराहे पर विहिप नेता चेतन मीणा के भाई 28 वर्षीय विवेक मीणा की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान होने के बावजूद 12 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने दोपहर लगभग 2 बजे चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शन की वजह से चौराहे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। जब भीड़ नहीं हटी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों का सड़क से हटाया और चक्काजाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल 3 आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमें रवाना की गयी है।

*परिजनों ने रात को थाने पर किया प्रदर्शन*

विवेक की हत्या की खबर मिलने के बाद परिजन और उसके साथी बहोड़ापुर थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है तो उन्हें गिरफ्तार करने में देरी क्यों की जा रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्यवाही का भरोसा देते हुए कहा कि 12 घंटे के अन्दर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन शुक्रवार की रात तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता फिर सड़क पर उतर आये।

*तीनों के खिलाफ हत्या का केस, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना*

बहोड़ापुर सर्किल के सीएसपी किश्तेपाल सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है।

Next Post

रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित

Fri Aug 28 , 2026
रीवा, रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा के मृत्यु के बाद परिजनों ने जमकर विरोध किया था. जिसके बाद दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग आफिसर को निलंबित करने के साथ जांच समिति गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्यवाही होगी.उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा […]

You May Like

Play sound