बरगी डैम में जलस्तर बढ़ा, जल भंडारण अब भी पिछले वर्ष से काफी कम

जबलपुर। बाँध के निचले इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बीच बरगी डैम का जलस्तर बढ़कर 410.80 मीटर पहुंच गया है। वर्तमान में डैम में 771 मिलियन क्यूबिक मीटर (दस लाख घन मीटर की इकाई) पानी संग्रहित है, जो इसकी कुल लाइव क्षमता का 24.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 296 क्यूमेक पानी की आवक हुई, जबकि राइट बैंक पावर हाउस (दाहिने तट स्थित जलविद्युत संयंत्र) से 199 क्यूमेक और लेफ्ट बैंक मेन कैनाल (बाएं तट की मुख्य सिंचाई नहर) से 12 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल डैम के सभी गेट बंद हैं। हालांकि, पिछले वर्ष आज 11 जुलाई को डैम की लाइव क्षमता 50.94 प्रतिशत दर्ज की गई थी, लेकिन इस वर्ष जल भंडारण अब भी काफी कम बना हुआ है।

Next Post

नलजल योजनाओं के निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करें: सांसद

Sat Jul 11 , 2026
रीवा, सांसद जनार्दन मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में कहा कि समूह नलजल योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं है. पाइपलाइन बिछाने, घरों में कनेक्शन देने, टंकियों के निर्माण तथा अन्य सभी कार्यों में कई बार निर्देश देने के बावजूद ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं. नलजल […]

You May Like