किशोरी की चाकू मारकर हत्या किशोरी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नवभारत न्यूज
रीवा, 29 जनवरी, रीवा जिले के गांव में एक किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है. लडक़ी सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार चोरहटा थाना क्षेत्र के डाढ़ी गांव में बुधवार सुबह घर से टहलने निकली कोमल मिश्रा (15) पिता सनातन मिश्रा को किसी ने चाकू मार दिया. किशोरी पर पीछे हमला किया गया और चाकू गले के नीचे लगा. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया.स्थानीय लोगों ने लडक़ी को खून से लथपथ देख लिया. किशोरी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, फिर परिजनों को सौंप दिया. वारदात के बाद से क्षेत्र में सनाका खिचा हुआ है. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीमें लगाई हैं. पुलिस का कहना है कि वह जल्द मामले का खुलासा करेगी. जांच में जुटी पुलिस

नवभारत न्यूज

रीवा, 29 जनवरी, रीवा जिले के गांव में एक किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है. लडक़ी सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार चोरहटा थाना क्षेत्र के डाढ़ी गांव में बुधवार सुबह घर से टहलने निकली कोमल मिश्रा (15) पिता सनातन मिश्रा को किसी ने चाकू मार दिया. किशोरी पर पीछे हमला किया गया और चाकू गले के नीचे लगा. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया.स्थानीय लोगों ने लडक़ी को खून से लथपथ देख लिया. किशोरी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, फिर परिजनों को सौंप दिया. वारदात के बाद से क्षेत्र में सनाका खिचा हुआ है. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीमें लगाई हैं. पुलिस का कहना है कि वह जल्द मामले का खुलासा करेगी.

Next Post

कुंभ में गए भितरवार के दंपति अब तक लापता

Wed Jan 29 , 2025
ग्वालियर। कुंभ में गए भितरवार के दंपति का कोई सुराग नहीं लग रहा है। मंगलवारभ में गए भितरवार के दंपति का कोई सुराग शाम 5 बजे परिजनों से उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। भितरवार निवासी हरि साहू व उनकी पत्नी शकुंतला साहू का कल रात से ही […]

You May Like