भोपाल का ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली से आई CBI टीम ने लिया केस हैंडओवर, पति समर्थ से पूछताछ जारी

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब सीबीआई के हाथों में पहुंच गई है. सोमवार को दिल्ली से आई टीम ने भोपाल पुलिस से केस का हैंडओवर लिया, वहीं सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मामले को लेकर तीखी बहस हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इसे अप्राकृतिक मृत्यु मानते हुए मीडिया से संयम बरतने की अपील की, जबकि हाईकोर्ट में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई.

पुलिस की रिमांड पर आए ट्विशा के पति समर्थ से भी लगातार पूछताछ जारी है. समर्थ से पुलिस ने अब तक कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर पूछताछ की है.

कोर्ट में हुई दलीलों के बीच पूर्व जज गिरीबाला सिंह को पूरी तरह से सरकार के अधिवक्ताओं ने घेरा. गिरिबाला सिंह पर मामले में हो रही जांच में बाधा बनने का आरोप भी लगाया. हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत पर ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने विरोध जताया है. इस दौरान सरकार और गिरीबाला सिहं के अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस की.

ट्विशा को बदनाम कर रही गिरिबाला: तुषार मेहता

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पूर्व न्यायाधीश और मृतका की सास गिरिबाला सिंह पर आरोप लगाया है कि वह न्यूज चैनलों पर जाकर ट्विशा को बदनाम कर रही हैं. इससे जांच में बाधा हो रही है.

Next Post

देश भर में लू का प्रकोप जारी , गर्मी की मार से बेहाल लोग , दोपहर में अघोषित कर्फ्यू सा आलम

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) देश भर में मैदानी और तटीय इलाकों में लू का प्रकोप जारी है और गांवों-शहरों में दोपहर समय अघोषित कर्फ्यू सा माहौल है वहीं सोमवार से नौतपा की शुरूआत के साथ गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। […]

You May Like