बब्बर शेरों की आवाज़ दबाना मुमकिन नहीं: राहुल गांधी 

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध भारत की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है और इसे दबाने की कोशिश तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है।

राहुल गांधी ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशहित से जुड़े मुद्दों पर निडर होकर आवाज उठाई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताते हुए कहा कि सच बोलने वालों को डराया नहीं जा सकता। उनके अनुसार, सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना लोकतंत्र में अपराध नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड समझौते में किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और देश की डेटा सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब देने के बजाय सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना देशभक्ति है और कांग्रेस अपने युवा साथियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Next Post

सडक़ निर्माण के लिये सडक़ पर लेटते हुए जनसुनवाई में पहुंचा युवक

Tue Feb 24 , 2026
रीवा। सडक़ निर्माण के लिए, पहले ज्ञापन की माला, फिर भोपाल की पदयात्रा, अब सडक़ पर लेट के दंडवत होकर युवक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा है. अधूरे सडक़-पुल निर्माण का कार्य कराये जाने की गुहार लगाई. मामला रीवा जिले के जवा तहसील क्षेत्र और सिरमौर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गाढ़ा 138 का […]

You May Like