
जबलपुर। शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने तत्काल प्रभाव से चार थाना प्रभारियों को बदला है। जिसमें सिविल लाइन आधारताल, ग्वारीघाट और बरेला थानों के कप्तानों को बदला गया। जिसकि दो टीआई को लाइन हाजिर भी किया गया।
जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाने में तैनात रहे कन्हैया सिंह बघेल को ग्वारीघाट थाने की कमान सौंपी गई है।
जबकि निरीक्षक स्वप्निल दास को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्वारीघाट थाने में पदस्थ रहे निरीक्षक हरिकिशन आटनेरे को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। आधारताल थाना प्रभारी रहे प्रवीण कुमरे को भी हटाकर लाइन भेजा गया है और निरीक्षक विपिन ताम्रकार को अब आधारताल थाने की कमान सौंपी गई है। निरीक्षक संगीता सिंह को बरेला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
