ईरान ने दी इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के ‘वरिष्ठ जासूस’ को फांसी

ईरान ने दी इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के ‘वरिष्ठ जासूस’ को फांसी

तेहरान, 01 मई (वार्ता) ईरान ने बुधवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के एक वरिष्ठ जासूस को फांसी की सजा दी।

यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिज़ान समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहसेन लंगरनेशिन के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मई 2022 में तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स के सदस्य हसन सैयद खोदाई की हत्या सहित ईरान में मोसाद के संचालन के लिए जमीनी और तकनीकी सहायता प्रदान करने का दोषी ठहराया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद उसे फांसी दी गई। दोषी की कुछ ‘आपराधिक गतिविधियों’ को इस्फ़हान के मध्य प्रांत में ईरानी रक्षा मंत्रालय से संबद्ध एक औद्योगिक केंद्र पर हमले के लिए रसद, तकनीकी और परिचालन सहायता प्रदान करने, मोसाद एजेंटों के लिए संचार उपकरण खरीदने, वाहन खरीदने और उन्हें परिचालन उपकरणों से लैस करने, इज़रायली अधिकारियों से ईरान के अंदर परिचालन एजेंटों को धन हस्तांतरित करने और कुछ ईरानी प्रांतों में सुरक्षित घर किराये पर लेने के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, लैंगरनेशिन ने उन सभी ‘अपराधों’ को कबूल किया था, जिनके आरोप उस पर लगाये गये थे।

Next Post

अस्पताल में भर्ती आरक्षक का हाल जानने पहुंचे DY CM

Thu May 1 , 2025
रीवा: निजी अस्पताल में घायल आरक्षक का हालचाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और आईजी गौरव राजपूत गोली लगने से घायल आरक्षक के स्वास्थ में हो रहा सुधार। बता दे की सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर पर बदमाश ने गोली मारी थी दो दिन पहले उसके बाद से […]

You May Like