
रीवा, रीवा शहर के भरे बाजार सरेराह युवकों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल साइट में वायरल होने पर के बाद तीन आरोपियों को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा स्थित रसिया मोहल्ला मोड़ के समीप दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था.
शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमें युवकों के बीच मारपीट हुई थी. इस दौरान वहां से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का वाहन गुजर रहा था जिसमें सवार प्रधान आरक्षक ने उतरकर विवाद को शांत कराया था. इस दौरान ई-रिक्शा में सवार आरोपी वहां से फरार हो गए. जिसके कुछ देर बाद पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ था. जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया और विवाद करने वाले आरोपियों की पहचान की. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पकड़े गए आरोपियों में सुनील, बादल, विवेक के रूप में हुई है, वही अन्य की तलाश की जा रही है.
