लुटेरों ने थप्पड़ मारकर छात्र से लूटा मोबाइल

जबलपुर। सिविल लाईन में बाइक सवार लुटेरों ने थप्पड़ मारकर एक छात्र का मोबाइल लूट लिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक मिश्रा 19 वर्ष निवासी डीआईएएस कम्पाउण्ड सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साईंस कॉलेज जबलपुर में पढ़ाई कर रहा है। सुबह लगभग 8-30 बजे वह इंद्रा मार्केट स्कूल के पास से होते हुये रेल्वे स्टेशन की तरफ पैदल जा रहा था तभी पीछे से काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल में 2 लडक़े आये और उसे 2 थप्पड़ मार कर उसका रियलमी कम्पनी का मोबाइल जबरदस्ती छीनकर ले गये, कुछ दूर तक पीछा किया जो तेजी से बाईक चलाते हुये हाईकोर्ट तरफ भाग गये।

Next Post

जेयू में अब डिजिटल होंगी सभी फाइलें और नोटशीट

Sun Nov 1 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फाइलिंग मैनेजमेंट मॉड्यूल (ई-फाइलिंग) की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही जीवाजी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है, जहां सभी फाइलें और नोटशीट पूरी तरह ऑनलाइन संचालित होंगी। इस नई व्यवस्था का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. […]

You May Like