अशरफ अली
भोपाल: राजधानी भोपाल में आज महावीर जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जिनालयों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। भगवान महावीर के जन्मोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में माहौल भक्तिमय हो गया।शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक संदेशों से सुसज्जित वाहन शामिल रहे। श्रद्धालु अहिंसा परमो धर्म के संदेश के साथ समाज में शांति और सद्भाव का संदेश देते नजर आए।
इस दौरान समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पर पेयजल, फल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। कई स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशासन ने भी जुलूसों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।महावीर जयंती के पर भोपाल का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया, जहां हर ओर भक्ति, सेवा और सद्भाव की भावना देखने को मिली।
